वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से शुक्रवार को दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 शुरू किया गया है। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत दिव्यांगों को रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत दिव्यांगजन युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चौकाघाट स्थित रोजगार सेवा योजन कार्यालय में 12 फरवरी को सुबह दस बजे रोजगार मेल लगेगा। कौशल विकास मिशन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, आईटीआई तथा सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा। इच्छुक दिव्यांगजन अपने सभी दस्तावेज (बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र) की दो प्रति लेकर केंद्र पर लेकर पहुंचें।

हिंदी हिन्द...