बोकारो, फरवरी 11 -- चंदनकियारी,प्रतिनिधि। बिहार कोलयरी कामगार युनियन के बैनर तले अलग अलग ट्रेड यूनियन की ओर से अमलाबाद कोलयरी में धरना-प्रदर्शन सह गेट मीटिंग का आयोजन किया। धरना प्रर्दशन के दौरान 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कामगार युनियन के अध्यक्ष संजीत रजवार ने किया। जबकि संचालन मोतीलाल रजवार ने किया। बिहार कामगार युनियन के के क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि 12 सूत्री मांगों को लेकर यूनियन व मंगलम प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कंपनी से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील की। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड सहित जनविरोधी...