प्रयागराज, जनवरी 29 -- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ पूरे देश में 10 ट्रेड यूनियनों, बैंक व बीमा सहित अन्य संगठनों की ओर से 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। प्रयागराज में भी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाने लगी है। इसके लिए इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र को प्रयागराज में हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयोजक बनाया गया है। जबकि एटक के जिला मंत्री शीतला प्रसाद विश्वकर्मा व एक्टू के जिला मंत्री देवानंद को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। हड़ताल की तैयारियों को लेकर एटक के जानसेनगंज स्थित जिला कार्यालय में हाल ही में बैठक हुई, जिसमें 31 जनवरी को बैंक इम्प्लाइज यूनियन के सभागार में श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। संयोजक ने बताया कि सरकार ने 21 नवंबर को चार लेबर कोड क...