रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। मोर्चा के कार्यालय में हुई बैठक में हड़ताल की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें 2 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों तथा किसान संगठनों के साथ संयुक्त बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) पर रोक लगाने की प्रमुख मांग को लेकर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल का आह्वान किया है। आरोप लगाया कि यह संहिताएं मजदूरों के अधिकारों पर हमला हैं। साथ ही किसान विरोधी बिजली संशोधन अधिनियम और बीज बिल भी लाए गए हैं। इससे किसानों में व्या...