गुमला, अगस्त 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-sah-अध्यक्ष, डालसा गुमला अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी 12 प्रखंड कार्यालयों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, एलएडीसी, पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी ने ग्रामीणों को विधिक सेवाओं, उनके अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से जिले के कुल 9,523 लाभुकों के बीच करीब 39 करोड़ 19 लाख 49 हजार रुपये की परिसंपत्तियों एवं योजनाओं का लाभ वितरण किया गया। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड, आवास योजना के स्वीकृति पत्र, जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया। दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का भी वितरण किया गया। गुमला प्रखंड में आयोजित मुख्य शि...