मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। केस के अनुसंधान में टारगेट पूरा करने वाले 12 पुलिस अफसर पुरस्कृत किए गए जबकि 24 पुलिस अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश निकाला गया। शुक्रवार शाम क्राइम मीटिंग में समीक्षा के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टारगेट पूरा करने वाले विभिन्न थानों के 12 पुलिस अफसरों को पुरस्कृत किया गया है। वहीं अनुसंधान में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले 24 पुलिस अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही चिन्हित अनुसंधानक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू होगी। एसपी ने बताया कि फरवरी महीने में जिले के विभिन्न थानों में लंबित 1061 आपराधिक मामलों का अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में अंतिम प्रपत्र दाखिल किया गया। 1118 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या मामलों में नौ लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.