नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिलता है। 12 नवंबर 2026 को मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खासतौर पर कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को इस दौरान कई मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन 3 राशियों पर मंगल गोचर का क्या असर पड़ सकता है।कन्या राशि: निवेश और रिश्तों में बरतें सावधानी कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर बारहवें भाव में होगा। ज्योतिष में इस भाव को खर्च, हानि और विदेश से जुड़े मामलों का कारक माना जाता है। ऐसे में इस दौरान आपके खर्...