नई दिल्ली, जून 7 -- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद निजी अस्पतालों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। प्रसाद हॉस्पिटल को खाली कराने के साथ एक हिस्से को सील कर दिया गया है। अन्य प्राइवेट अस्पतालों में जांच की जा रही है। अब तक 12 नर्सिंग होम को भी सील कर दिया गया है। मामले की जांच के दौरान निजी अस्पतालों में काम करने वाले सरकारी डॉक्टरों के कारनामों की परतें खुल रही हैं। सिविल सर्जन ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दिया है। मुजफफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीम ने एसकेएमसीएच के आसपास के दर्जनभर अवैध नर्सिंग होम में जांच के बाद ताला लगा दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रसाद हॉस्पिटल के एक हिस्से को सील कर मामले में जांच जारी है। हॉस्पिटल प्रबंधक का बयान लिया जाएगा, इस...