गोड्डा, सितम्बर 28 -- गोड्डा संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महगामा के सभागार में रविवार को झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- पेंशन, रोजगार और कर्मचारी अधिकारों की लड़ाई तेज करेगा महासंघबैठक का उद्देश्य बैठक में आगामी 12 दिसंबर 2026 को कर्मचारी संघ की ओर से रामलीला मैदान में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कर्मियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में कहा गया कि धरना-प्रदर्शन में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी वर्गों के कर्मचारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। आउटसोर्सिंग, संविदा एवं नियमित कर्मियों से अपील क...