नई दिल्ली, जनवरी 13 -- माइक्रोकैप स्टॉक मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स दनादन अपर सर्किट मार रहा है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 42.73 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में 29 दिसंबर 2025 से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले 12 ट्रेडिंग सेशन में 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर अपना दांव लगाया था। 12 दिन में 85% से अधिक उछल गए कंपनी के शेयरमंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) के शेयर 29 दिसंबर 2025 को 22.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयरों का यह 52 हफ्ते का निचला स्तर है। 52 हफ्ते के लो लेवल तक पहुंचने के बाद ...