इटावा औरैया, जून 20 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धरवार में 33/11 केवी फीडर बलरई से निजी नलकूपों को जाने वाली 11 केवी बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए थे। इस समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और शनिवार को मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। इससे किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने अखबार के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 से 12 दिनों से निजी नलकूप स्वामी प्रेम बाबू पांडेय, बंगाली बाबू पांडेय, राजाराम, नरेश पांडेय, राम सिंह, राम नरेश, रामदास, टेकचंद्र और सत्य प्रकाश के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप थी। इसके अलावा एक ईंट भट्ठा, एक मोबाइल टावर तथा विश्राम नगर मोहल्ले के करीब 8 से 10 घर भी अंधेरे में थे।शनिवार को विभाग द्वारा नए पोल ग...