प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- तपती धूप के बीच 12 दिन बाद शुक्रवार को चली पुरवा हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। पुरवा हवा के कारण पंखे और कूलर की हवा भी बेअसर हो गई। पंखे के सामने बैठे लोग भी पसीने से डूबे रहे। तेज धूप के बीच लगातार पछुआ लोगों को लू का अहसास करा रही थी। शुक्रवार सुबह से ही पुरवा हवा चलने लगी लेकिन धूप के तेवर पूर्ववत रहे। इसक चलते दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस बरकरार रहा और पुरवा हवा भी लोगों को झुलसाती रही। शुक्रवार को शहर सहित ग्रमीण इलाके में पांच से आठ घंटे की बिजली कटौती ने लोगों को घरों के भीतर भी पसीने से डुबो दिया। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान शाम तक उमस का असर कम नहीं हुआ। घरों से बाहर निकलने के बाद भी लोग पसीने से तर बतर नजर आए। यह भी पढ़ें- तापमान चार डिग्री लुढ़का फ...