भोपाल, मई 24 -- मध्य प्रदेश में ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले में आज भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम चल रहा है। दिल्ली एम्स के 4 डॉक्टरों की एक टीम सेकेंड पोस्टमॉर्टम की प्रकिया को पूरा कर रही है। इस मौके पर ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद आज शाम 5 बजे भोपाल में ही भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।ससुराल के घर में फंदे पर लटकी मिली थी ट्विशा की लाश मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि ट्विशा के मायकेवालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद दहेज उत्पीड़न के आरोप में उनके वकील पति समर्थ सिंह और उनकी सास एवं पूर्व ज...