12 दिनों से व्यापारी का सुराग नहीं, एक आढ़ती गया जेल
कानपुर, जुलाई 14 -- सचेंडी। चकरपुर मंडी से दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हुए व्यापारी का सचेंडी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। वहीं मामले में नामजद एक आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया। जूही निवासी मनोज कुमार शुक्ला की चकरपुर मंडी में देवेश कुमार-योगेश कुमार एंड संस के नाम से आढ़त है। दो जुलाई को मनोज के भाई देवेश शुक्ला चकरपुर मंडी गए थे। वहां से घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद भाई मनोज ने जूही निवासी चकरपुर मंडी के आढ़ती संजू पाल, उसके मुंशी टिंकू यादव सहित एक अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट कराई थी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपित संजू पाल को किसान नगर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं लापता व्यापारी की तलाश में पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.