रामगढ़, मई 25 -- रामगढ़, निज प्रतिधिनि केंद्र सरकार की ओर से पिछले 12 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार वृद्धि किए जाने से आम लोगों का जीवन प्रभावित होने लगा है। बढ़ती महंगाई के बीच परिवहन क्षेत्र पर इसका सीधा असर पड़ा है। इसी को देखते हुए रामगढ़ टैक्सी मेंस यूनियन ने किराए में मामूली बढ़ोतरी का संकेत दिया है। यूनियन के सचिव सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरूण कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण वाहन चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यूनियन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रांची, ओरमांझी, भुरकुंडा, पतरातू, बरकाकाना और केदला घाटो रूट के चालक शामिल होंगे।सिन्हा यह भी पढ़ें- महंगाई की मार: लहसुन, दाल, तेल और डेयरी उत्पादों के बढ़े दाम, डीजल संकट से ट्र...