सिमडेगा, मई 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी के बैनर तले 12 दिनी मुर्गी पालन के प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर एलडीएम सन्निस अविजित मिंज, निदेशक शीत बसंत खलखो ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर ठंग से स्वरोजगार से ज़़ुड़ने की बात कही। वहीं अतिथियों ने बैंक से मिलने वाले लोन की समय से अदायगी करने की बात कही। मौके पर रुही डुंगडुंग सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...