सीतामढ़ी, जून 24 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले की पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय के नए आदेश के तहत अब सीतामढ़ी में 12 थानों को इंस्पेक्टर थाना के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां थानाध्यक्ष के पद पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ही तैनात होंगे। अब तक जिले में नगर, सुरसंड, रुन्नीसैदपुर और बेलसंड थाना ही इंस्पेक्टर थाना के रूप में जाने जाते थे। यह भी पढ़ें- इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ही बनाए जाएंगे जिले के 15 थानों के थानाध्यक्षथानों की नई व्यवस्था हालांकि, इन चार थानों के अलावा भी कई जगहों पर पहले से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थानेदार के रूप में कार्यरत थे। वहीं कुछ थानों में अवर निरीक्षक (एसआई) स्तर के पदाधिकारी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें अब बदलकर इंस्पेक्टर स्तर ...