मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू प्रशासन ने सोमवार को 12 डिग्री कॉलेजों में तैनात प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी। लोकभवन के निर्देश के आलोक में यह फैसला लिया गया है। विवि प्रशासन की तरफ से इसकी अधिसूचना सोमवार शाम जारी कर दी गई। इन डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों का प्रभार उस जिले के अंगीभूत कॉलेजों को दिया गया है। हटाये गये सभी प्राचार्यों को आठ अक्तूबर तक अपने विभाग या कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

प्राचार्यों की नई तैनाती विवि के इस आदेश के बाद पूर्वी चंपारण के राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरएन ओझा आरडीएस कॉलेज आ जाएंगे और इस कॉलेज के प्राचार्य का काम एमएस कॉलेज के प्राचार्य संभालेंगे। राजकीय डिग्री कॉलेज पिपराकोठी के प्रभारी प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार संस्कृत विभाग में...