मुरादाबाद, नवम्बर 8 -- मुरादाबाद। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का चार दिवसीय बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला शनिवार से खुशहालपुर स्थित रॉयल पॉम बैंक्वट हॉल में आरंभ हुआ। शुभारंभ एसपी सिटी रणविजय सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में सभी बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भगवान शिव की आरती भी की। मेले की विस्तृत जानकारी ली। राज योगिनी एवं मुरादाबाद प्रमुख बीके आशा दीदी ने बताया कि जगत नियंता भोलेनाथ सर्वात्माओं के पिता एक ओंकार नूरे इलाही परमात्मा प्रकाश स्वरूप है। उनके दर्शन किए गए मगर उन्होंने प्राप्त नहीं किया गया। गीता में स्वयं भगवान ने कहा कि दुनिया में जब पाप बढ़ेगा तब मैं आऊंगा। अब वहीं धर्मग्लानि का समय चल रहा है। परमात्मा सृष्टि पर एक मानव तन में उपस्थित विश्व परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया परमात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.