अलीगढ़, जून 9 -- ​अलीगढ़। मामू भांजा क्षेत्र में श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। कथा के छठवें दिन सोमवार कथा व्यास पं. कृष्ण चंद्र शास्त्री ने त्रिपुरासुर वध, भगवान शिव के विभिन्न दिव्य अवतारों और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अलौकिक रहस्य का सजीव वर्णन किया। बताया कि जब ब्रह्मा जी से वरदान पाकर तीन दैत्य भाइयों ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा दिया, तब भगवान शिव ने एक अद्भुत रथ पर सवार होकर अपने एक ही बाण से उनके तीनों पुरों (नगरों) को नष्ट कर उनका वध किया, जिसके बाद वे 'त्रिपुरारी' कहलाए। इसके बाद उन्होंने शिव जी के हनुमान अवतार, शरभ अवतार और पिप्पलाद सहित अन्य कल्याणकारी अवतारों की महिमा समझाई। यह भी पढ़ें- 12 ज्योतिर्लिंगों का रहस्य सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु कथा के अंतिम चरण में देश के विभिन्न कोणों में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के प्राक...