रांची, जून 10 -- रांची। रिम्स में 12 जून को होने वाली शासी परिषद की बैठक अपरिहार्य कारण बताकर रद्द कर दी गई है। इससे पहले यह जीबी पहले सप्ताह में ही की जानी थी, जिसकी तारीख को बढ़ाकर 12 जून किया गया था। अबतक जीबी की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि जीबी की बैठक को लेकर प्रस्ताव सहित अन्य तैयारियां अंतिम चरण में थी, अब बैठक रद्द होने से कई जरूरी निर्णय फिलहाल नहीं हो सकेंगे। बता दें कि इस जीबी में दवाओं की उपलब्धता और जांच सुदृढ करने सहित मरीज हित में कई जरूरी प्रस्तावों को लेकर चर्चा की जा रही थी। यह भी पढ़ें- रिम्स में आज हृदय रोगियों को डॉ प्रशांत देंगे परामर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...