12 जून को सपा महंगाई के विरोध में मनाएगी काला दिवस
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में मंहगाई के विरोध में बैठक की। इसमें 12 जून को महंगाई के विरोध में काला दिवस मनाने का एलान किया गया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सरसों के तेल की जगह पाम ऑयल को 220 रुपये प्रति किलो बेचकर जनता की जेब काटी जा रही है। दालें महंगी हो गई हैं। अब काला फीता बांधकर सभी 78 वार्डों में महंगाई का विरोध करेंगे। प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नंदलाल जयसवाल, रजत मिश्रा, विनय गुप्ता, राजू अन्सारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.