शामली, जून 11 -- शामली। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 12 जून को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी एसपीआर ताकाहाता प्रिसिजन इंडिया प्रा. लि. द्वारा 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले के तहत कंपनी मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित करेगी। भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के नीमराना स्थित प्लांट के लिए होगी। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिस्ट, फिटर एवं वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 12 जून को लगेगा ऑनलाइन रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी भर्...