आगरा, जुलाई 6 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई से शुरू होगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई व टकनपुर से 14 जुलाई से चलना प्रारंभ होगी। ट्रेन नांदेड़ से प्रत्येक रविवार को रात 11.40 बजे चलकर अगले दिन रात 9.50 बजे आगरा कैंट और सुबह 5 बजे टकनपुर पहुंचेगी। ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 9 बजे चलकर शाम 5.50 बजे आगरा कैंट और अगले दिन शाम 4.30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में 2 एसी सेकंड, 4 एसी थर्ड, 11 स्लीपर, 8 जनरल द्वितीय श्रेणी, 4 जनरल द्वितीय श्रेणी (महिला) सहित कुल 32 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू को धौलपुर तक बढ़ाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...