12 जुलाई को 12 केंद्रों पर होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, कदाचार रोकने के लिए 24 मजिस्ट्रेट तैनात
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- जमशेदपुर। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को 12 केन्द्रों पर होगी। सभी केन्द्र जमशेदपुर शहर में बनाये गये हैं। परीक्षा पूर्वाह्न 10.30 से एक बजे तक होगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए 24 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये हैं। इनमें सभी केन्द्रों पर एक-एक स्टैटिक और एक-एक फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर ब्रीफिंग आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.