देहरादून, जून 17 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। गौरतलब हो कि 16 मई को विवि द्वारा अग्रिम आदेशों तक प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया था। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अब परीक्षा तिथि को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अभ्यावेदनों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पुनः खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत 22 एवं 23 जून को समर्थ पोर्टल पुनः सक्रिय रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इन दो दिनों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- 12 जुलाई को होगी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि ...