बांदा, जुलाई 7 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद बांदा को इस वर्ष 63.566 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्रत्येक विभाग को अपना लक्ष्य पूरा करना है। अभियान को बनाने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग कराई जाएगी औप हरितिमा वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Balia News: जिले में 12 जुलाई को रोपे जाएं...