12 जुलाई को टाउन हॉल में आयोजित होने अंग शिखर सम्मेलन
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग मुक्ति दल के केंद्रीय कार्यालय घंटाघर में रविवार को एनके प्रियदर्शी की अध्यक्षता में 12 जुलाई को टाउन हॉल में आयोजित होने वाले अंग शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. देबज्योति मुखर्जी ने बताया कि शिखर सम्मेलन कार्यक्रम ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में लोग देख पाएंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमिति का भी गठन किया गया। बैठक में लखन लाल पाठक, विवेकानंद सिंह, आदित्य नारायण झा, प्रीतम कुमार, आनंद श्रीवास्तव, मंजर आलम, शशांक सिंह, अबू नासिर, अमित कुमार, अनीता झा, रंजीत, अनिल, साइन, गुड्डू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.