लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पंचायती राज विभाग के 12 जिला पंचायत राज अधिकारियों व एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का मंगलवार को स्थानांतरण कर दिया गया। जिन जिला पंचायत राज अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें श्रेया उपाध्याय को बलरामपुर से हरदोई, संतोष कुमार श्रीवास्तव को मीरजापुर से फर्रुखाबाद, नीरज कुमार सिन्हा को चंदौली से अयोध्या, आलोक कुमार सिन्हा को उन्नाव से वाराणसी, अविनाश कुमार को अयोध्या से चंदौली, आदर्श को वाराणसी से लखनऊ, पवन कुमार को आजमगढ़ से पंचायतीराज निदेशालय और नीतेश भोंडले को बाराबंकी से पंचायतीराज निदेशालय में स्थानांतरण किया गया है। वहीं सुल्तानपुर के अपर जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार यादव का तबादला संत कबीर नगर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...