सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए सभी प्रधानाचार्यों को समयबद्ध, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस बार प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मुख्य बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर किया जाएगा। प्रश्नपत्र बोर्ड स्तर पर तैयार किए गए हैं और विद्यालयों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण मिल सके। डीआईओएस ने बताया कि 12 से 23 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...