दुमका, जनवरी 10 -- 12 जनवरी को लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर काठीकुंड, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काठीकुंड नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में आगामी 12 जनवरी को एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात किया। शुक्रवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यालय मंत्री प्रलाद शर्मा और सोशल मीडिया प्रभारी झूलन मंडल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.