सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे के कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ौरा ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता साबित की है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनपदों के आवासीय सर्वोदय एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में यहां के 12 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। सफल अभ्यर्थियों में क्रिंजल, सलोनी और काजल का चयन धनगढ़िया विद्यालय के लिए हुआ है, जबकि शिवानी और रोशनी ने संतकबीरनगर के चकदही विद्यालय में स्थान बनाया है।इसी क्रम में आंचल, अंजली और सुनीता का चयन बलरामपुर के सेखुई कला विद्यालय में हुआ है। नितीश, मैराज और किसना को जोगिया (बस्ती) विद्यालय के लिए चुना गया है, वहीं विपिन भारती का चयन गोंडा के सकरौरा विद्यालय में हुआ है। प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे ने इस सफलता का श्रेय छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.