हरिद्वार, अप्रैल 22 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में साधु की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर नेपाल के आरोपी दीपक थापा (43) को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने बाबा के सिर पर डंडे और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला स्थित दीनदयाल पार्किंग के पास बाबा पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात बाबा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। उनके सिर और माथे पर गहरी चोटें थीं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विक्रम भुल्लर के निर्देश पर मामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। डिजिटल व मैनुअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.