12 घंटे में दो हादसे, ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत
सहारनपुर, जून 6 -- नागल। लाखनोर में रेलवे ट्रैक पर 12 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों घटनाओं से इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दूसरे शव को परिजनों के आग्रह पर सौंप दिया। पहला हादसा गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे हुआ। लाखनोर निवासी 38 वर्षीय विशाल अपने खेत से पैदल लौट रहा था। गांव पहुंचने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट से युवक की मौत, 10 मिनट खड़ी रही छपरा एक्सप्रेस खेतों से लौट रहे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.