सहारनपुर, फरवरी 8 -- चिलकाना। एक युवक किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशेरी की मां ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से चिलकाना बाजार सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का पता नहीं लग सका। परिजनों ने थाना चिलकाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर किशोरी को गांव पावटी कला थाना कैराना से सकुशल बरामद कर लिया। जांच में युवक मुनव्वर निवासी गांव पावटी कला थाना कैराना जिला शामली का नाम सामने आया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...