बदायूं, सितम्बर 1 -- बिसौली। अपहृत युवक को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फिरोजपुर गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया। युवक को आरोपी वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले में नामजद दो आरोपियों के साथ चार-पांच अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। अपहरण में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी पुलिस खोज रही है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजरा गांव निवासी रामबाबू पुत्र दीनदयाल ने अपने भाई लल्लाबाबू के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। लल्लाबाबू 29 अगस्त को रन सिंह, राजेश, शिवम, जसवीर, धर्मेंद्र और वीरेश के साथ नैनीताल जिले में नीम करौली घूमने गया था। 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे रामबाबू को जानकारी मिली कि अर्जुन निवासी सिचौली और संजीव निवासी कालूपुर उसे अपने साथ ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: मारपीट के बाद युवक का अपहरण, दो नामजद समेत पांच ...