बस्ती, दिसम्बर 9 -- विक्रमजोत। विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत के कोहरायें फीडर की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल हो सकी। देर रात में एचटी लाइन के डिस्क पंचर होने के बाद कोहरायें फीडर से जुड़े करीब तीन दर्जन गांव की बिजली अचानक गुल हो गई थी। यह गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। सोमवार सुबह से ही बिजली कर्मी फॉल्ट को ढूंढने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद 12 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो सकी। इस बाबत जेई सुधीर यादव ने बताया कि कोहरायें फीडर पर अचानक एचटी लाइन में समस्या के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम लगाकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...