12 घंटे नहीं आई बिजली, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
बिल्ल्होर, जुलाई 28 -- घाटमपुर। घाटमपुर व पतारा क्षेत्र में फाल्टों ने कई-कई घण्टे आपूर्ति ठप रखी। पतारा में 12 घण्टे कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। रात भर लोग बिना बिजली के बेचैन रहे। मंगलवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली। शंभुआ उपकेंद्र से पतारा कस्बा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार रात फाल्ट के चलते पतारा सहित कई गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर टीम पहुंची लेकिन फाल्ट नहीं मिला। बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में लोग बेचैन रहे और जाग कर रात गुजरने को मजबूर हुए। मंगलवार को करीब तीन स्थानों पर मिले फाल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान 12 घंटे बाद लोगों को बिजली नसीब हो सकी। इसी तरह घाटमपुर के अशोक नगर दक्षिणी मोहल्ले में भी फाल्ट के कारण कई घण्टे बिजली नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.