बरेली, जून 1 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम ने 12 ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक नामित किया है। बिचरा बाल किशनपुर, डूंगरपुर, कावर खास, घाटमपुर, पनुआ, हिमकरा, रहमानपुर, धौरेरा माफी, पढेरा, लिलौर बुजुर्ग में प्रधान की मृत्यु के चलते पहले से ही कार्यवाहक प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत के जरिए कार्य किया जा रहा था। मरगापुर मरगईया में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। मधुनगला में प्रधान के निलंबन के कारण सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक बनाया गया है। यदि केंद्र अथवा राज्य सरकार की कोई नवीन योजना या आयोग की संस्तुतियां जारी होती हैं तो प्रशासक प्रस्ताव को डीपीआरओ के माध्यम से डीएम के समक्ष प्रस्तुत कर स्वीकृति प्राप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...