12 को होगा कोयला कामगारों का एक दिवसीय कन्वेंशन
रामगढ़, अगस्त 30 -- केदला, निज प्रतिनिधि। जेबीसीसीआई 12 के गठन को लेकर आगामी 12 सितंबर को सीएमपीडीआईएल हॉल रांची में कोयला कामगारों का एक दिवसीय कन्वेंशन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए युकोवयू हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को चारों केंद्रीय श्रमिक संगठनों के कोल फेडरेशन आईएमडब्लूएफ (एटक), एचकेएमएफ (एचएमएस), एआईसीडब्लूएफ (सीटू) एवं आईएनएमएफ (इंटक) की भर्चुअल संयुक्त बैठक रमेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 12 सितंबर को कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। इस कन्वेंशन में चारों फेडरेशनों से 75-75 प्रतिनिधि भाग लेंगे। चारों फेडरेशनों को अपनी बातों को रखने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं बैठक में इंटक की भागीदारी कोल इंडिया के कमिटियों में हो इस पर भी चर्चा हुई।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.