देवघर, अप्रैल 6 -- सारवां। आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को सारवां में प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार राय की देखरेख में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आकलन पास सहायक अध्यापको को टीईटी के समकक्ष मान्यता दिलाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि केकेएन स्टेडियम देवघर में 12 अप्रैल को होने वाले जिला स्तरीय बैठक में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही 14 अप्रैल को क्षेत्र के विधायक का आवास नौनीहाट जाकर मांग पत्र सौंपने का काम सभी सहायक अध्यापक करेंगे इसका निर्णय बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए 17 अप्रैल को सभी सहायक अध्यापको को रांची प्रस्थान करने के लिए निर्णय लिया गया है। बैठक में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.