मऊ, मई 3 -- मऊ, संवाददाता। जिले में संचालित 12 कोल्ड चेन प्वाइंट की ऑनलाइन मॉनीटरिंग ठप हो गई है। मॉनीटरिंग न होने से इन कोल्ड चेन प्वाइंट में स्टोर हजारों वॉयल कीमती वैक्सीन की सुरक्षा खतरे में हैं। विभाग का कहना है कि कोल्ड चेन प्वाइंट में लगने वाले टेम्प्रेचर लॉगर के सीयूजी नंबर को रीचार्ज न किए जाने से समस्या हुई है। यह समस्या पूरे प्रदेश में है, इसलिए आला अधिकारियों के भी मामला संज्ञान में है। जिला मुख्यालय, जिला महिला अस्पताल, मधुबन और नौ ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में वैक्सीन को स्टोर करने के लिए कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया गया है। यहां रखे आईएलआर(आइस लाइन रेफ्रिजेरेटर) में नियमित टीकाकरण की वैक्सीन को स्टोर किया जाता है। यह भी पढ़ें- 18 कोल्ड चेन प्वाइंट की ऑनलाइन मॉनीटरिंग ठप वैक्सीन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इसका तापमान बनाए रखना जरू...