बहराइच, मई 21 -- शिवपुर, संवाददाता। शिवपुर विकास खंड के करीब एक दर्जन गांवों में इन दिनों तेंदुओं और उनके शावकों की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 12 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। सूचनाओं के मुताबिक चार तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है, जिनके साथ शावक भी बताए जा रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे, नेवादा पूरे कस्बातीपुरवा का मजरा चैनपुरवा में 4 टैप कैमरे लगाए गये हैं, जिनकी मदद से तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चैनपुरवा गांव निवासी जवाहर लाल यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके मक्के के खेत में तेंदुआ बैठा था। जरवधिया गांव निवासी रघु ने बताया कि उन्होंने दुर्गाबख्श सिंह के गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा था। जरबधिया, शिवपुर, नेवादा पूरे कस्...