फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। खखरेरू नगर पंचायत व किशनपुर नगर पंचायत के मध्य ससुर खदेरी नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा करीब तीन करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है जिसका शुक्रवार को अफसरों ने जायजा लिया। इस पुल का निर्माण होने से करीब 35 गांव के दस हजार लोगो को आवागमन में 12 किमी का चक्कर काटने से निजात मिल सकेगी। चार पिलर तीन स्पॉन का बनेगा पुलरधुराजपुर रारी-नंदनपुर चचीड़ा के मध्य ससुर खदेरी नदी पर बनने वाले पुल को तीन करोड़ से स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू करा दिया गया है। बताते हैं कि करीब चालीस मीटर लंबाई वाले इस पुल में चार पिलर व तीन स्पॉन बनाए जाएंगे। जिसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दो नगरों के लोगो के आवागमन की दूरी कम होने से खासी राहत मिल सकेगी।...