मऊ, मई 7 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने छोटे और मध्यम श्रेणी के शहरों को 'स्मार्ट' बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कैबिनेट की बैठक में नगर विकास विभाग की 'नवयुग पालिका योजना' को स्वीकृति मिलने के बाद इसमें मऊ नगर पालिका को श्रेणी-1 में शामिल किया गया है। जिसमें मऊ पालिका को 12 करोड़ की धनराशि मिलेगी, जिससे विकास की नई रफ्तार मिलेगी और शहर के हालात बदलेंगे। सरकार अब विभिन्न विकास परियोजनाओं को लागू करेगी और अन्य योजनाओं के साथ समन्वय (कन्वर्जेस) के जरिए काम को गति देगी। यह पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना होगी, जिसमें केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं होगी। शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए शुरू की गई 'नवयुग' पालिका योजना के तहत नगरीय निकायों को करोड़ों रुपये के बजट के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। योजना के अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.