समस्तीपुर, फरवरी 28 -- शाहपुर पटोरी। निषादों की राष्ट्रीय तीर्थस्थली बाबा अमर सिंह स्थान मेला परिसर का जीर्णोद्धार लगभग 12 करोड़ की लागत से किया जाएगा। यहां प्रतिवर्ष रामनवमी से तीन दिनों का राजकीय मेला लगता है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर बाबा मंदिर में दुग्धाभिषेक करते हैं। मेला परिसर में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने की। उनके साथ डीसीएलआर रोहित कुमार, बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अभिषेक कुमार के अलावा कई अन्य विभागीय अधिकारी, प्रखंड प्रमुख सुरेश राय मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि मेला परिसर में बाउंड्री वाल का निर्माण जारी है। संपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी वक्त लगेगा परंतु रामनवमी से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। एसडीओ ने म...