12 करोड़ के सोने-चांदी के साथ नेपाल के दंपति और साली गिरफ्तार
रामपुर, जून 9 -- रामपुर। तेलंगाना में करोड़ों रुपये के सोने-चांदी की सनसनीखेज चोरी को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में लगे एक शातिर गिरोह को रामपुर पुलिस ने मंगलवार को उत्तराखंड बार्डर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाली व्यक्ति, उसकी पत्नी और साली शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया सात किलोग्राम सोना और एक किलो पचास ग्राम चांदी बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और अन्य आभूषणों की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर थाना पुलिस को तेलंगाना पुलिस से सूचना मिली थी कि तेलंगाना से भारी मात्रा में सोना चुराकर कुछ अंतरराष्ट्रीय तस्कर या चोर उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। वह सभी रोडवेज बस में सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.