लखनऊ, मार्च 7 -- चौक थानाक्षेत्र से शनिवार को बाराबंकी की एएनटीएफ टीम ने एक कार से 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन संग एक तस्कर को दबोच लिया। टीम को तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन, 6,080 रुपये ,आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार हेरोइन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बाराबंकी के एएनटीएफ टीम के निरीक्षक अयनुद्दीन ने चौक पुलिस से संर्पक किया। एएनटीएफ के निरीक्षक ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने बताया कि चौक थानाक्षेत्र के इमामबाड़ा के पास एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई के लिए आ रही है। एएनटीएफ टीम ने चौक पुलिस के साथ मिलकर इमामबाड़ा के सामने मैदान के पास पास कार की घेराबंदी की। एएनटीएफ टीम और चौक पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को दबोच लिया। टीम को कार से करीब 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन मिली।...