रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 15 वाहनों को सीज कर दो लाख का जुर्माना लगाया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के चेकिंग के दौरान 12 ई-रिक्शा सहित 15 वाहनों को सीज किया है। ई-रिक्शा बिना बिना टैक्स, बिना फिटनेस, इंश्योरेंस और बिना डीएल के संचालित किये जा रहे थे। वहीं एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली, एक बाइक और एक हल्के भार वाहन को भी सीज किया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिम्पल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.