शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में अंडर-16 क्रिकेट लीग 12 अप्रैल से कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर आयोजित होगी।बैठक में लीग के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई और इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी अमित चौधरी को सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज यादव, फिरोज और वत्सल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज यादव ने बताया कि लीग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और टीमों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। ...